बहाना ढूँडते रहते हैं कोई रोने का

Javed AkhtarJaved Akhtar17 Jan 1945

1 min read · 12.6K reads

बहाना ढूँडते रहते हैं कोई रोने का

हमें ये शौक़ है क्या आस्तीं भिगोने का

अगर पलक पे है मोती तो ये नहीं काफ़ी

हुनर भी चाहिए अल्फ़ाज़ में पिरोने का

जो फ़स्ल ख़्वाब की तय्यार है तो ये जानो

कि वक़्त आ गया फिर दर्द कोई बोने का

ये ज़िंदगी भी अजब कारोबार है कि मुझे

ख़ुशी है पाने की कोई न रंज खोने का

है पाश पाश मगर फिर भी मुस्कुराता है

वो चेहरा जैसे हो टूटे हुए खिलौने का

 

Javed Akhtar
About the poet

Javed Akhtar

Javed Akhtar (born 17 January 1945) is an Indian political activist, poet, lyricist and screenwriter, originally from Gwalior area. He is a recipient of the Padma Shri (1999), Padma Bhushan (2007), the Sahitya Akademi Award as well as five National Film Award…

View profile & all 25 Poems / Stories

More from Javed Akhtar

  1. साज़िश

    मुझे तो ये लगता है जैसे किसी ने यह साज़िश रची हैके लफ़्ज़ और माने में जो रिश्ता है

    23.4K reads
  2. जिधर जाते हैं सब जाना उधर अच्छा नहीं लगता

    जिधर जाते हैं सब जाना उधर अच्छा नहीं लगतामुझे पामाल रस्तों का सफ़र अच्छा नहीं लगता

    13.2K reads
  3. याद उसे भी एक अधूरा अफ़्साना तो होगा

    याद उसे भी एक अधूरा अफ़्साना तो होगाकल रस्ते में उस ने हम को पहचाना तो होगा

    12.8K reads
  4. जीना मुश्किल है कि आसान ज़रा देख तो लो

    जीना मुश्किल है कि आसान ज़रा देख तो लोलोग लगते हैं परेशान ज़रा देख तो लो

    13.6K reads
  5. मुझ को यक़ीं है सच कहती थीं जो भी अम्मी कहती थीं

    मुझ को यक़ीं है सच कहती थीं जो भी अम्मी कहती थींजब मेरे बचपन के दिन थे चाँद में परियाँ रहती थीं

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like