क्यों खड़ी हम ने की हैं दीवारें - जतिन्दर परवाज़

जतिन्दर परवाज़जतिन्दर परवाज़25 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

क्यों खड़ी हम ने की हैं दीवारें
दूर जब कर रही हैं दीवारें

जैसे कोई सवाल करता है
इस तरह देखती हैं दीवारें

अब मुलाक़ात भी नहीं मुमकिन
दरमियाँ आ गई हैं दीवारें

इक झरोका भी इन में रख लेना
रौशनी रोकती हैं दीवारें

बारिशों ने गिरा दिया छप्पर
सिर्फ़ अब रह गई हैं दीवारें

लग के दीवानों-ओ-दर से रोता हूँ
और मुझे देखती हैं दीवारें

कितना दुशवार है सफ़र परवाज़
हर क़दम पर उठी हैं दीवारें
जतिन्दर परवाज़
About the poet

जतिन्दर परवाज़

View profile & all 12 Poems / Stories

More from जतिन्दर परवाज़

  1. आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहीं - जतिन्दर परवाज़

    आँखें पलकें गाल भिगोना ठीक नहींछोटी-मोटी बात पे रोना ठीक नहीं

    12.4K reads
  2. गुमसम तनहा बैठा होगा - जतिन्दर परवाज़

    गुमसम तनहा बैठा होगासिगरट के कश भरता होगा

    12.3K reads
  3. ज़रा सी देर में दिलकश नज़ारा डूब जाएगा - जतिन्दर परवाज़

    ज़रा सी देर में दिलकश नजारा डूब जाएगाये सूरज देखना सारे का सारा डूब जाएगा

    12.4K reads
  4. शजर पर एक ही पत्ता बचा है - जतिन्दर परवाज़

    शजर पर एक ही पत्ता बचा हैहवा की आँख में चुभने लगा है

    12.4K reads
  5. सहमा-सहमा हर इक चेहरा मंज़र-मंज़र ख़ून में तर - जतिन्दर परवाज़

    सहमा सहमा हर इक चेहरा मंजर मंजर ख़ून में तरशहर से जंगल ही अच्छा है चल चिड़िया तू अपने घर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like