कौन सी शय में तिरा नूर नहीं

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

कौन सी शय में तिरा नूर नहीं

किस जगह पर तिरा ज़ुहूर नहीं

दिल से आती है ये सदा पैहम

पास तेरे हूँ तुझ से दूर नहीं

दिल-ए-वहशी ने थे क़दम चूमे

इस में कोई मिरा क़ुसूर नहीं

ख़ाक हो कर ग़ुबार-ए-राह बनो

नख़वत-ओ-किब्र कुछ ज़रूर नहीं

जल्वा दिखला दे शाह-ए-दीं मुझ को

तेरे लुत्फ़-ओ-करम से दूर नहीं

जल्वा-ए-नूर से जला था कोह

दिल मकान-ए-ख़ुदा है तूर नहीं

ऐ 'जमीला' गुनह का क्या धड़का

नाम इस का मगर ग़फ़ूर नहीं

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like