कहाँ ले जाएगी देखूँ ये मेरी आरज़ू मुझ को

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

कहाँ ले जाएगी देखूँ ये मेरी आरज़ू मुझ को

लिए फिरती है हर जानिब तुम्हारी जुस्तुजू मुझ को

बर आती आरज़ू मुद्दत पे मुझ बरगश्ता-क़िस्मत की

बुलाते अपनी महफ़िल में अगर तुम रू-ब-रू मुझ को

मोहब्बत ऐसी शय है जिस से बाज़ आए कोई आशिक़

पसंद आती नहीं नासेह तुम्हारी गुफ़्तुगू मुझ को

तड़प कर जिस्म-ए-ख़ाकी से निकल जाती ये जाँ अपनी

न समझाती शब-ए-फ़ुर्क़त जो तेरी आरज़ू मुझ को

मोहब्बत में किसी गुल के जला जाता है दिल अपना

'जमीला' मिस्ल-ए-शबनम हो गई रोने की ख़ू मुझ को

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like