एहसास - जाँ निसार अख़्तर

जाँ निसार अख़्तरजाँ निसार अख़्तर18 Feb 1914 – 19 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

मैं कोई शेर न भूले से कहूँगा तुझ पर
फ़ायदा क्या जो मुकम्मल तेरी तहसीन न हो
कैसे अल्फ़ाज़ के साँचे में ढलेगा ये जमाल
सोचता हूँ के तेरे हुस्न की तोहीन न हो

हर मुसव्विर ने तेरा नक़्श बनाया लेकिन
कोई भी नक़्श तेरा अक्से-बदन बन न सका
लब-ओ-रुख़्सार में क्या क्या न हसीं रंग भरे
पर बनाए हुए फूलों से चमन बन न सका

हर सनम साज़ ने मर-मर से तराशा तुझको
पर ये पिघली हुई रफ़्तार कहाँ से लाता
तेरे पैरों में तो पाज़ेब पहना दी लेकिन
तेरी पाज़ेब की झनकार कहाँ से लाता

शाइरों ने तुझे तमसील में लाना चाहा
एक भी शेर न मोज़ूँ तेरी तस्वीर बना
तेरी जैसी कोई शै हो तो कोई बात बने
ज़ुल्फ़ का ज़िक्र भी अल्फ़ाज़ की ज़ंजीर बना

तुझको को कोई परे-परवाज़ नहीं छू सकता
किसी तख़्यील में ये जान कहाँ से आए
एक हलकी सी झलक तेरी मुक़य्यद करले
कोई भी फ़न हो ये इमकान कहाँ से आए

तेर शायाँ कोईपेरायाए-इज़हार नहीं
सिर्फ़ वजदान में इक रंग सा भर सकती है
मैंने सोचा है तो महसूस किया है इतना
तू निगाहों से फ़क़त दिल में उतर सकती है
जाँ निसार अख़्तर
About the poet

जाँ निसार अख़्तर

Jan Nisar Akhtar was an Indian poet of Urdu ghazals and nazms, and a part of the Progressive Writers' Movement, who was also a lyricist for Bollywood. जाँनिसार अख्तर भारत से 20 वीं सदी के एक महत्वपूर्ण उर्दू शायर, गीतकार और कवि थे। अख्तर साहब ने अलीगढ़ मुस्लि…

View profile & all 33 Poems / Stories

More from जाँ निसार अख़्तर

  1. तनहा सफ़र की रात - जाँ निसार अख़्तर

    ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र सेजाने का नहीं चोर मेरे ज़ख़्म-ए-जिगर से

    12.4K reads
  2. जाँ निसार अख़्तर-एक जवान मौत - जाँ निसार अख़्तर

    ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र सेजाने का नहीं चोर मेरे ज़ख़्म-ए-जिगर से

    12.4K reads
  3. जावेद अख़्तर

    ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र सेजाने का नहीं चोर मेरे ज़ख़्म-ए-जिगर से

    12.4K reads
  4. निदा फ़ाज़ली

    ज़ख़्मी हूँ तेरे नावक-ए-दुज़-दीदा-नज़र सेजाने का नहीं चोर मेरे ज़ख़्म-ए-जिगर से

    12.4K reads
  5. उफ़ुक़ अगरचे पिघलता दिखाई पड़ता है - जाँ निसार अख़्तर

    उफ़ुक़ अगरचे पिघलता दिखाई पड़ता हैमुझे तो दूर सवेरा दिखाई पड़ता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like