रात तो मौज-ए-हवा ने गुल से दिल की बात कही - जलील आली

जलील आलीजलील आली12 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

रात तो मौज-ए-हवा ने गुल से दिल की बात कही
इक इक बर्ग-ए-चमन ने कैसी कैसी बात कही

आँखें रंग बिरंग सजे रस्तों सरशार हुईं
दिल की ख़लिश ने मंज़र मंज़र एक ही बात कही

हर इज़हार की तह में एक ही मआनी पिन्हा थे
अपनी तरफ़ से सब ने अपनी अपनी बात कही

आज भी हर्फ़ ओ बयाँ के सब पैमाने हैराँ हैं
कैसे ग़ज़ल ने दो सतरों में पुरी बात कही

सीधे-सादे से लफ़्जों में कहना मुश्किल था
इस लिए तो ऐसी आड़ी तिरछी बात कही

तुम क्यूँ अपनी मर्ज़ी के मफ़्हूम निकालो हो
उतना ही मतलब है हमारा जितनी बात कही

तुम भी तो मज़्मून-तराशी में मसरूफ़ रहे
तुम ने भी तो ‘आली’ कम कम असली बात कही
जलील आली
About the poet

जलील आली

View profile & all 27 Poems / Stories

More from जलील आली

  1. आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाए - जलील आली

    आँख में परतव-ए-महताब सलामत रह जाएकोई सूरत हो कि इक ख़्वाब सलामत रह जाए

    12.4K reads
  2. अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकते - जलील आली

    अपने होने की इहानत नहीं हम कर सकतेसो तेरी याद से ग़फ़लत नहीं हम कर सकते

    12.4K reads
  3. अपने होने से इनकार किए जाते हैं - जलील आली

    अपने होने से इनकार किए जाते हैंहम कि रास्ता हम-वार किए जाते हैं

    12.4K reads
  4. बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब था - जलील आली

    बर्ग भर बार मोहब्बत का उठाया कब थातुम ने सीने में कोई दर्द बसाया कब था

    12.4K reads
  5. दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने से - जलील आली

    दिल आबाद कहाँ रह पाए उस की याद भुला देने सेकमरा वीराँ हो जाता है इक तस्वीर हटा देने से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like