इन्द्र धनुष - जगदीश व्योम

जगदीश व्योमजगदीश व्योम1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads


किसी के कान तक पहुच ही नहीं पायी उसकी आवाज़
मासूम हूँ ,क्यु मारते हो
पिटती रही और रोती रही
चीखे दिल दहलाने वाली रही होंगी
परन्तु मारने वाले को न आया तरस
शायाद मारने वाला खुद मर रहा था बहुत देनो से
जज़्बात मरते है तो
दया को भी देते है मार
कोई विरोध नहीं किया
करती भी कैसे
आवाज़ शब्दों में नहीं हुई परिवर्तित
होती भी कैसे
बस लहुलुहान होती रही
उसका सर दीवार पर दे मारा
मात्र तीन बरस की बच्ची का सर
फलक को किसने मारा ?
माँ ने ,बाप ने ,आया ने
या फिर उनकी गरीबी ने.....
मालूम नहीं
जगदीश व्योम
About the poet

जगदीश व्योम

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like