उनके बगैर यूँ ही जी के भी क्या करें - जगदीश तपिश

जगदीश तपिशजगदीश तपिश1 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

उनके बगैर यूँ ही जी के भी क्या करें
रहने दो चाक दामाँ सी के भी क्या करें

मेरे साकिया सुना है तेरा जाम ज़िन्दगी है
जब टूट ही गया दिल पी के भी क्या करें

तुझे हमसफ़र समझकर चल तो दिए थे लेकिन
तेरे साथ कैसे गुज़री कह के भी क्या करें

सुनते हैं जलवागर है तू बुत में बुतकदे में
पत्थर के सामने हम रो के भी क्या करें

दुश्मन हैं तपिश दानाँ नादाँ हैं दोस्त दामन
ख़ाली रहे तो अच्छा भर के भी क्या करें
जगदीश तपिश
About the poet

जगदीश तपिश

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like