पचास पार कर लिए अब भी इंतज़ार है - जगदीश रावतानी आनंदम

जगदीश रावतानी आनंदमजगदीश रावतानी आनंदम16 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

पचास पार कर लिए अब भी इंतज़ार है
मेरे लिए भी क्या कोई उदास बेकरार है

गुरुर टूटने पे ही समझ सका सच्चाई को
जो है तो बस खुदा को ज़िन्दगी पे इख्तियार है

मेरे लबो पे भी ज़रूर आएगी हंसी कभी
न जाने कब से मेरे आईने को इंतज़ार है

मैं नाम के लिए ही भागता रहा तमाम उम्र
वो मिल गया तो दिल मेरा क्यों अब भी बेकरार है

मैं तेरी याद दफ़न भी करूँ तो तू बता कहा
के तू ही तू फकत हरेक शकल में शुमार है

अभी तो हाथ जोड़ कर जो कह रहा है वोट दो
अवाम को पता है ख़ुद गरज वो होशियार है

डगर-डगर नगर-नगर मैं भागता रहा मगर
सुकूँ नहीं मिला कहीं न मिल सका करार है

वो क्यो यूं तुल गया है अपनी जान देने के लिए
दुखी है जग से या जुड़ा खुदा से उसका तार है

कभी तो आएगी मेरे हयात में उदासियाँ
बहुत दिनों से दोस्तों को इसका इंतज़ार है
जगदीश रावतानी आनंदम
About the poet

जगदीश रावतानी आनंदम

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जगदीश रावतानी आनंदम

  1. कुदरत का ये करिशमा भी क्या बेमिसाल है - जगदीश रावतानी आनंदम

    कुदरत का ये करिशमा भी क्या बेमिसाल हैचेहरे सफेद काले लहू सब का लाल है

    12.4K reads
  2. गो मैं तेरे जहाँ में ख़ुशी खोजता रहा - जगदीश रावतानी आनंदम

    गो मैं तेरे जहाँ में ख़ुशी खोजता रहालेकिन ग़मों-अलम से सदा आशना रहा

    12.4K reads
  3. जिंदगी को सजा नहीं पाया - जगदीश रावतानी आनंदम

    जिंदगी को सजा नहीं पायाबोझ इसका उठा नहीं पाया

    12.4K reads
  4. नाम में अक्सर मजहब का ज़िक्र होता है - जगदीश रावतानी आनंदम

    नाम में अक्सर मजहब का ज़िक्र होता हैमेरा नाम जगदीश यानी हिन्दू

    12.4K reads
  5. बचपन में मैं रोता था - जगदीश रावतानी आनंदम

    बचपन में मैं रोता थाखूब चिल्ला-चिल्ला कर रोता था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी