गो मैं तेरे जहाँ में ख़ुशी खोजता रहा - जगदीश रावतानी आनंदम

जगदीश रावतानी आनंदमजगदीश रावतानी आनंदम16 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

गो मैं तेरे जहाँ में ख़ुशी खोजता रहा
लेकिन ग़मों-अलम से सदा आशना रहा

हर कोई आरजू में कि छू ले वो आसमाँ
इक दूसरे के पंख मगर नोंचता रहा

आँखों में तेरे अक्स का पैकर तराश कर
आइना रख के सामने मैं जागता रहा

कैसे किसी के दिल में खिलाता वो कोई गुल
जो नफरतों के बीज सदा बीजता रहा

आती नज़र भी क्यूं मुझे मंजिल की रोशनी
छोडे हुए मैं नक्शे कदम देखता रहा

सच है कि मैं किसी से मुहव्बत न कर सका
ता उम्र प्रेम ग्रंथ मगर बांचता रहा
जगदीश रावतानी आनंदम
About the poet

जगदीश रावतानी आनंदम

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जगदीश रावतानी आनंदम

  1. कुदरत का ये करिशमा भी क्या बेमिसाल है - जगदीश रावतानी आनंदम

    कुदरत का ये करिशमा भी क्या बेमिसाल हैचेहरे सफेद काले लहू सब का लाल है

    12.4K reads
  2. जिंदगी को सजा नहीं पाया - जगदीश रावतानी आनंदम

    जिंदगी को सजा नहीं पायाबोझ इसका उठा नहीं पाया

    12.4K reads
  3. पचास पार कर लिए अब भी इंतज़ार है - जगदीश रावतानी आनंदम

    पचास पार कर लिए अब भी इंतज़ार हैमेरे लिए भी क्या कोई उदास बेकरार है

    12.4K reads
  4. नाम में अक्सर मजहब का ज़िक्र होता है - जगदीश रावतानी आनंदम

    नाम में अक्सर मजहब का ज़िक्र होता हैमेरा नाम जगदीश यानी हिन्दू

    12.4K reads
  5. बचपन में मैं रोता था - जगदीश रावतानी आनंदम

    बचपन में मैं रोता थाखूब चिल्ला-चिल्ला कर रोता था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like