नाम में अक्सर मजहब का ज़िक्र होता है - जगदीश रावतानी आनंदम

जगदीश रावतानी आनंदमजगदीश रावतानी आनंदम16 Sept 1957

5 min read · 12.4K reads

नाम में अक्सर मजहब का ज़िक्र होता है
मेरा नाम जगदीश यानी हिन्दू
उसका नाम अशरफ था, ज़ाहिरन मुसलमान था
मैंने आदाब कहा उसने नमस्कार
हम दोनों के लिबाज़ तकरीबन एक जैसे थे
अछी बात है लिबाज़ आजकल मज़हब की अलामत नहीं
वो अपने गुमशुदा भाई की तलाश में आया था
मैं उसे अपने घर ले आया
हम पांच दिन साथ साथ रहे
वो मेरी अम्मी अबा के पाँव छूता
अपनी अम्मी अबा को याद करता
रोता हमें भी रुलाता
माँ कहती तेरे नैन नक्श अशरफ जैसे है
में पूछता फिर ये धर्म में फर्क कैसे है
में मज़ाक करता, कही में तो नहीं इसका खोया हुआ भाई
माँ मुस्कराती, अशरफ भी
उसका भाई छोटा था बीस साल का -- मुसलमा
और में तब था तीस का हिन्दू
उसका भाई नहीं मिला
मेरा भाई पाकिस्तान लौट गया
तब से अम्मी मुझे जगदीश अशरफ कह के पुकारती है
अब मेरे नाम में मज़हब का नहीं मुहबत का ज़िक्र होता है
जगदीश रावतानी आनंदम
About the poet

जगदीश रावतानी आनंदम

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जगदीश रावतानी आनंदम

  1. कुदरत का ये करिशमा भी क्या बेमिसाल है - जगदीश रावतानी आनंदम

    कुदरत का ये करिशमा भी क्या बेमिसाल हैचेहरे सफेद काले लहू सब का लाल है

    12.4K reads
  2. गो मैं तेरे जहाँ में ख़ुशी खोजता रहा - जगदीश रावतानी आनंदम

    गो मैं तेरे जहाँ में ख़ुशी खोजता रहालेकिन ग़मों-अलम से सदा आशना रहा

    12.4K reads
  3. जिंदगी को सजा नहीं पाया - जगदीश रावतानी आनंदम

    जिंदगी को सजा नहीं पायाबोझ इसका उठा नहीं पाया

    12.4K reads
  4. पचास पार कर लिए अब भी इंतज़ार है - जगदीश रावतानी आनंदम

    पचास पार कर लिए अब भी इंतज़ार हैमेरे लिए भी क्या कोई उदास बेकरार है

    12.4K reads
  5. बचपन में मैं रोता था - जगदीश रावतानी आनंदम

    बचपन में मैं रोता थाखूब चिल्ला-चिल्ला कर रोता था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like