जिंदगी को सजा नहीं पाया - जगदीश रावतानी आनंदम

जगदीश रावतानी आनंदमजगदीश रावतानी आनंदम16 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

जिंदगी को सजा नहीं पाया
बोझ इसका उठा नहीं पाया

खूब चश्मे बदल के देख लिए
तीरगी को हटा नहीं पाया

प्यार का मैं सबूत क्या देता
चीर कर दिल दिखा नहीं पाया

जो थका ही नही सज़ा देते
वो खता क्यों बता नहीं पाया

वो जो बिखरा है तिनके की सूरत
बोझ अपना उठा नहीं पाया

आईने में खुदा को देखा जब
ख़ुद से उसको जुदा नहीं पाया

नाम जगदीश है कहा उसने
और कुछ भी बता नहीं पाया
जगदीश रावतानी आनंदम
About the poet

जगदीश रावतानी आनंदम

View profile & all 9 Poems / Stories

More from जगदीश रावतानी आनंदम

  1. कुदरत का ये करिशमा भी क्या बेमिसाल है - जगदीश रावतानी आनंदम

    कुदरत का ये करिशमा भी क्या बेमिसाल हैचेहरे सफेद काले लहू सब का लाल है

    12.4K reads
  2. गो मैं तेरे जहाँ में ख़ुशी खोजता रहा - जगदीश रावतानी आनंदम

    गो मैं तेरे जहाँ में ख़ुशी खोजता रहालेकिन ग़मों-अलम से सदा आशना रहा

    12.4K reads
  3. पचास पार कर लिए अब भी इंतज़ार है - जगदीश रावतानी आनंदम

    पचास पार कर लिए अब भी इंतज़ार हैमेरे लिए भी क्या कोई उदास बेकरार है

    12.4K reads
  4. नाम में अक्सर मजहब का ज़िक्र होता है - जगदीश रावतानी आनंदम

    नाम में अक्सर मजहब का ज़िक्र होता हैमेरा नाम जगदीश यानी हिन्दू

    12.4K reads
  5. बचपन में मैं रोता था - जगदीश रावतानी आनंदम

    बचपन में मैं रोता थाखूब चिल्ला-चिल्ला कर रोता था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like