आज अपना दर्द हम किसको सुनाएँ - जगदीश पंकज

जगदीश पंकजजगदीश पंकज10 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

आज अपना दर्द हम किसको सुनाएँ
पल रही सबके दिलों में वेदनाएँ

पुस्तकों से बन्द होते जा रहे हैं
लोग पढ़ पाते नहीं हैं भूमिकाएँ

आस्थाएँ मौन घुटती जा रही हैं
मुक्ति की धूमिल हुई संभावनाएँ

रात का आँचल पड़ा है भोर के मुख
ब्राह्म-वेला में कहो क्या गुनगुनाएँ

कोई कविता प्राण की कैसे सुनेगा
घिर रही चारों तरफ आलोचनाएँ

आज हम किससे कहें अपनी कहानी
मिल रही सबकी निराशक सूचनाएँ
जगदीश पंकज
About the poet

जगदीश पंकज

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like