थाम लो पतवार - जगदीश नलिन

जगदीश नलिनजगदीश नलिन21 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

अर्नेस्ट हेमिंग्वे के उपन्यास ओल्ड मैन एण्ड द सी को याद करते हुए

मुझे मत ले चलो
तुम पाल लगी नाव में
हवा की मरज़ी पर चलना
मुझे गवारा नहीं

हो सके तो छोड़ दो तुम मुझे
तट पर अकेला
शायद मैं कोई वाजिब
विकल्प तजवीज़ कर लूँ

गर आमादा हो तुम
अपनी जवाँमर्दी के बूते
हवा की आवारगियाँ झेलने
और मुझे पार ले जाने पर
तो ठीक है ले चलो मुझे

आगे भँवर का पता है मुझे
बरसों पुराना रिश्ता है उस्से मेरा
दो - दो हाथ करने का
यह मौसम ख़ुशनुमा है
और एहसास करने का भी
कि मुझमें जान का कोई क़तरा
अभी भी शेष है क्या

हवा का क्या भरोसा
कभी भी रुख़ बदल लेती है वह
पाल नीचे गिरा दो तुम
और थाम लो पतवार

आओ हम अपनी ख़स्ताहाल
बाँहों को समझ लें
कि दमदार उफ़नती लहरों से
टकराने का दम इनमें
किस हद तक बच रहा है ।
जगदीश नलिन
About the poet

जगदीश नलिन

View profile & all 11 Poems / Stories

More from जगदीश नलिन

  1. ना बेटी, ना - जगदीश नलिन

    रेल की पटरियों सेसमाधान खोजती

    12.4K reads
  2. आत्मावलोकन - जगदीश नलिन

    मुझे मत ले चलोतुम पाल लगी नाव में

    12.4K reads
  3. केदारनाथ सिंह का जाना - जगदीश नलिन

    पुण्य तिथि पर पुनः स्मरणज़िन्दगी में अलामतें ही हों भरीं याकि मौजूद हों

    12.4K reads
  4. बिहार यह हमारा : जिसका सानी नहीं जहाँ में - जगदीश नलिन

    बिहार दिवस परबिहार हमारा —

    12.3K reads
  5. मरसिया ख़ुद का - जगदीश नलिन

    बहुत पहले का क़िस्सा है।बेकारी के दिनों में मैं बेज़ार हो गया था।अपने को मुर्दा ही समझने लगा था। एक दिन आधी रात को गाजे-बाजे के साथ चाँदनी में एक वृद्ध की अर्थी को ले जाते देखा तो मुझे लगा कि मेरी ही अर्थी जा रही है और यह मर्सिया लिखा गया।चले लोग शहनाइयाँ फूँकते ये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like