केदारनाथ सिंह का जाना - जगदीश नलिन

जगदीश नलिनजगदीश नलिन21 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

पुण्य तिथि पर पुनः स्मरण

ज़िन्दगी में अलामतें ही हों भरीं याकि मौजूद हों
सुख की नियामतें सभी
छोड़कर दुनिया हमें जाना ही है एक दिन
कोई गुरेज इस सच्चाई से नहीं...
तोड़ सारे नाते-रिश्ते, चल दिए तुम बान्ध बिस्तर

ठीक कहते थे
किसी का जाना बड़ा ख़तरनाक होता है
हम तो तनहा रह गए

और न जाने तुम कहाँ खो गए
हम यहाँ रोते रहे
किस तरह पत्थर सरीखा कर कलेजा
हमें इस बदशक़्ल दुनिया में अकेला
छोड़कर धोखा दे गुज़र गए

तुम तो थे, बस, नाम के केदारनाथ, साथ ही थे सिंह भी
एक कद्दावर कवि, बुलन्दी की मिसाल
घर तो अब लुट गया
तुम गए सब छूट गया
अलविदा...अलविदा...अलविदा...
केदारनाथ सिंह अलविदा...!

21 मार्च 2020
जगदीश नलिन
About the poet

जगदीश नलिन

View profile & all 11 Poems / Stories

More from जगदीश नलिन

  1. ना बेटी, ना - जगदीश नलिन

    रेल की पटरियों सेसमाधान खोजती

    12.4K reads
  2. आत्मावलोकन - जगदीश नलिन

    मुझे मत ले चलोतुम पाल लगी नाव में

    12.4K reads
  3. थाम लो पतवार - जगदीश नलिन

    अर्नेस्ट हेमिंग्वे के उपन्यास ओल्ड मैन एण्ड द सी को याद करते हुएमुझे मत ले चलो

    12.4K reads
  4. बिहार यह हमारा : जिसका सानी नहीं जहाँ में - जगदीश नलिन

    बिहार दिवस परबिहार हमारा —

    12.3K reads
  5. मरसिया ख़ुद का - जगदीश नलिन

    बहुत पहले का क़िस्सा है।बेकारी के दिनों में मैं बेज़ार हो गया था।अपने को मुर्दा ही समझने लगा था। एक दिन आधी रात को गाजे-बाजे के साथ चाँदनी में एक वृद्ध की अर्थी को ले जाते देखा तो मुझे लगा कि मेरी ही अर्थी जा रही है और यह मर्सिया लिखा गया।चले लोग शहनाइयाँ फूँकते ये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like