मुझको अरसा हुआ मुस्कुराए हुए - जगदीश नलिन

जगदीश नलिनजगदीश नलिन21 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

मुझको अरसा हुआ मुस्कुराए हुए
जी रहा बेवजह सर झुकाए हुए

अश्क़ पीते हुए कट गई ज़िन्दगी
राह-ए-कज़ा में हूँ दिल जलाए हुए

सहरा-सहरा गुलिस्ताँ बनाता गया
आन्धियों की नज़र से बचाए हुए

क़दम-दर-क़दम बढ़ता ही मैं रहा
ग़म नहीं गढ़ूँ मैं जंग खाए हुए

देता काश माँझी जीने की एक मुहलत मुझे
ग़म भुलाए हुए मुस्कुराए हुए
जगदीश नलिन
About the poet

जगदीश नलिन

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like