अन्धेरी इन राहों में चिरागाँ कोई तो करता - जगदीश नलिन

जगदीश नलिनजगदीश नलिन21 Sept 1938

3 min read · 12.4K reads

अन्धेरी इन राहों में चिरागाँ कोई तो करता
बेरंग इन फ़िज़ाओं में बहाराँ कोई तो करता

आते नहीं फ़रिश्तों के क़दम कभी इस ज़ानिब
वीराँ इन वादियों में गुलिस्ताँ कोई तो करता

ख़याल आते जो बदनुमा, हमें नासाज़ कर जाते
बुझ रहे एहसास में कहकशाँ कोई तो करता

तन्हा इस ज़िन्दगी में है नहीं कोई भी हमसाया
इस हाल में ख़ुद को मेहरबाँ कोई तो करता

आदमी ने पार कर दी हैं हदें हैवानियत की
शोर ये वारदातों के बेजुबाँ कोई तो करता

अन्धेरी इन राहों में चिरागाँ कोई तो करता
बेरंग इन फ़िज़ाओं में बहाराँ कोई तो करता
जगदीश नलिन
About the poet

जगदीश नलिन

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी