बरसात-1 - जगदीश चतुर्वेदी

जगदीश चतुर्वेदीजगदीश चतुर्वेदी13 Sept 1933 – 14 Sept 2015

2 min read · 12.4K reads

बादलों के झुरमुट
मुझे अच्छे नहीं लगते

सड़कों पर रेंगती हैं चेहरा छिपाए युवतियाँ
मर्द फ़ौजियों की तरह कनटोप चढ़ाए

और मुझे
अपना छोटा-सा गाँव याद आता है
जहाँ मेरी पत्नी मेरा इन्तज़ार कर रही होगी ।
जगदीश चतुर्वेदी
About the poet

जगदीश चतुर्वेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like