मिलन के दो रूप - जगदीश चतुर्वेदी

जगदीश चतुर्वेदीजगदीश चतुर्वेदी13 Sept 1933 – 14 Sept 2015

2 min read · 12.4K reads

मिले,
हम तुम मिले
ऊष्मा की तन्द्रिल दोपहरी में ।

श्वासों में नमी आई
आँखें गोचर सत्य पर भर आईं
और हम तुम देखते रहे
चुपचाप
अनाहूत क्षणों का मिलन !

मिले,
आज हम फिर मिले
अपरिचित बनकर

आँखों ही आँखों में धाराएँ बह गईं
अधरों के कोनों में सूजन उभर आई
हमें विश्वास हुआ
कि जैसे, हम तुम मिले
हमारे शव मिले ।
           मूक निष्प्राण शव !
जगदीश चतुर्वेदी
About the poet

जगदीश चतुर्वेदी

View profile & all 15 Poems / Stories