अगवानी - जगदीश चतुर्वेदी

जगदीश चतुर्वेदीजगदीश चतुर्वेदी13 Sept 1933 – 14 Sept 2015

4 min read · 12.4K reads

आज तुमने बहाई होंगी डोंगियाँ
अक्षत, चावल, दीप रखकर
बाले होंगे आकाश-दीप
मेरी अगवानी के लिए, वर्षों बाद !

तुमने आज फिर पहनी होगी
वही सन्दली साड़ी,
अधखुले केशों में गुँथे होंगे
सुवासित मोतिया के गजरे ;

आज तुमने हर आवाज़ को
      चौंककर देखा होगा
आज तुमने अपनी माँ के उलाहनों पर
       मुस्करा दिया होगा ।

आज तुमने गुनगुनाई होगी
        मनचाहे गीत की कड़ी
आज तुमने फिर से एक बार
       बचपन को जिया होगा ।

आज तुमने खोल दी होंगी
         बन्द कमरे की खिड़कियाँ
आज तुमको अच्छी लग रही होंगी
सावन की घटाएँ ;

आज तुमने पा लिया होगा
              पूरा जीवन फिर से एक बार
आज तो तुम फिर से जवान हो गई होगी
                         -- ताज़े फूल-सी जवान ।
जगदीश चतुर्वेदी
About the poet

जगदीश चतुर्वेदी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे