बीती है ये सब दिल पे है सब दिल की ज़बानी

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

बीती है ये सब दिल पे है सब दिल की ज़बानी

हिज्राँ की जो दिलबर से मैं कहता हूँ कहानी

तू यार अज़ीज़ आँखों में है महर-वशों के

नीं है मह-ए-कनआँ भी तिरे हुस्न के सानी

अबरू के तिरे चीन के क्या वस्फ़ कहूँ मैं

शमशीर में जौहर से है ख़ूबी की निशानी

सर पर हो सर-ए-बज़्म कहाँ शम्अ में है आब

गर इश्क़ की आँखें जो करें अश्क-फ़िशानी

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories