एक आत्मा की फ़रियाद - इस्मत ज़ैदी

इस्मत ज़ैदीइस्मत ज़ैदी20 Sept 1962

7 min read · 12.4K reads

ये कविता उस स्थिति को ध्यान में रख कर लिखी गई जब एक अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट ये तय कर देती है कि आने वाले जीवन को कन्या होने के नाते जीने का अधिकार ही नहीं है, ईश्वर ने एक शरीर में आत्मा डाली और उसे बताया कि तुम कन्या बन कर संसार में जाओगी, ये सुन कर वो आत्मा सिहर उठती है और ईश्वर से जो फ़रियाद करती है वो कविता के माध्यम से आप तक पहुँचाने का प्रयास किया है ।


हे भगवन ये क्या कहते हो ?
क्या धरती पर जाना होगा?
नहीं नहीं मुझ को मत भेजो
जाते ही तो आना होगा

हे ईश्वर मैं तो हूँ कन्या
जिस भी कुल में मैं जाऊँगी
पता नहीं वो कैसा होगा
जीवित क्या मैं रह पाऊँगी ?

ऐसा ना हो पापा-मम्मी
दे न सकें मुझ को सम्मान
भैया का तो होवे आदर
मिले मुझे ना जीवन-दान

मालिक मुझे तो डर लगता है
जीवन शायद प्यार को तरसे
शिक्षा से वंचित रह जाऊँ
कह न सकूँ कुछ भी मैं डर से

माना सब कुछ मिल भी गया तो
भाई-बहन का आदर मान
माँ-पापा का प्यार दुलार
और ज्ञान का भी वरदान

तो भी क्या मैं बच पाऊँगी ?
पति के घर में तेल भी होगा
माचिस की तीली भी होगी
हाथ मेरा पर ख़ाली होगा

तुम तो विघ्नविनाशक हो
ज़ुल्मों के संहारक हो
अपनी धरती के लोगों को
मानवता का पाठ पढ़ाओ

फिर मैं धरती पर जाऊँगी
ज़हरा, मरियम और सीता के
पावन पदचिन्हों पर चल कर
इक दिन सब को दिखलाऊँगी
इस्मत ज़ैदी
About the poet

इस्मत ज़ैदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from इस्मत ज़ैदी

  1. तमन्ना-ए-चराग़-ए-दीवाली - इस्मत ज़ैदी

    मैं चाहता हूँ जलूँ देश की हिफ़ाज़त मेंमैं चाहता हूँ जलूँ इल्म की रेयाज़त में

    12.4K reads
  2. वो इक ज़िया ही नहीं - इस्मत ज़ैदी

    दरीचे ज़हनों के खुलने की इब्तिदा ही नहींजो उट्ठे हक़ की हिमायत में वो सदा ही नहीं

    12.4K reads
  3. ख़ुश्बू-ए-गुल भी आज है अपने चमन से दूर - इस्मत ज़ैदी

    ख़ुश्बू ए गुल भी आज है अपने चमन से दूरदरिया में चाँद उतरा है चर्ख़ ए कुहन से दूर

    12.4K reads
  4. न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैं - इस्मत ज़ैदी

    न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैंसिरे नाज़ुक हैं बंधन के जो अक्सर छूट जाते हैं

    12.4K reads
  5. बीती बातें फिर दोहराने बैठ गए - इस्मत ज़ैदी

    बीती बातें फिर दोहराने बैठ गएक्यों ख़ुद को ही ज़ख़्म लगाने बैठ गए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like