ज़रा ग़म-ज़दों के भी ग़म-ख़्वार रहना

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

ज़रा ग़म-ज़दों के भी ग़म-ख़्वार रहना

करें नाज़ तो नाज़-बरदार रहना

फ़राख़ी-ओ-उसरत में शादी-ओ-ग़म में

बहर-हाल यारों के तुम यार रहना

समझ नर्दबाँ अपनी नाकामियों को

कि है शर्त-ए-हिम्मत तलबगार रहना

करो शुक्र है ये इनायत ख़ुदा की

बलाओं में अक्सर गिरफ़्तार रहना

अगर आदमी को न हो मश्ग़ला कुछ

बहिश्त-ए-बरीँ में हो दुश्वार रहना

ख़बर भी है आदम से जन्नत छुट्टी क्यूँ

ख़िलाफ़-ए-जिबिल्लत था बे-कार रहना

समझते हैं शेरों को भी नर्म चारा

ग़ज़ालान-ए-शहरी से होश्यार रहना

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like