वहीं से जब कि इशारा हो ख़ुद-नुमाई का

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

वहीं से जब कि इशारा हो ख़ुद-नुमाई का

अजब कि बंदा न दा'वा करे ख़ुदाई का

मिले जो रुत्बा तिरे दर की जबह-साई का

तो एक सिलसिला हो शाही-ओ-गदाई का

नहीं है फ़ैज़ में ख़िस्सत व-लेक पैदा है

तफ़ावुत आइना-ओ-संग में सफ़ाई का

यहाँ जो 'इश्क़ है बेताब-ए-जल्वा-ए-दीदार

वहाँ भी हुस्न मुहर्रिक है ख़ुद-नुमाई का

बुतों के सामने बुत-गर घिसे जबीन-ए-नियाज़

मैं शेफ़्ता हूँ तिरी शान-ए-किब्रियाई का

न कर किसी की बुराई न बन भले से बुरा

भला भला है बुरा काम है बुराई का

बनाएँ बिगड़ी हुई को तो एक बात भी है

बिगाड़ना नहीं मुश्किल बनी-बनाई का

उठा हिजाब तो बस दीन-ओ-दिल दिए ही बनी

जनाब-ए-शैख़ को दा'वा था पारसाई का

तुम्हारे दिल से कुदूरत मिटाए तो जानें

खुला है शहर में इक महकमा सफ़ाई का

हवस है गर सर-ओ-सामाँ के जम्अ' करने की

तलाश कर सर-ओ-सामान बे-नवाई का

सिवाए 'इश्क़ नहीं कोई रहबर-ए-चालाक

वहाँ ख़िरद को नहीं हौसला रसाई का

उसी का वस्फ़ है मक़्सूद शे'र-ख़्वानी से

उसी का ज़िक्र है मंशा ग़ज़ल-सराई का

नहीं है अब के ज़माने की ये रविश ज़िन्हार

मैं यादगार हूँ 'ख़ाक़ानी'-ओ-'सनाई' का

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like