हामिद कहाँ कि दौड़ के जाऊँ ख़बर को मैं

इस्माइल मेरठीइस्माइल मेरठी

1 min read · 12.4K reads

हामिद कहाँ कि दौड़ के जाऊँ ख़बर को मैं

किस आरज़ू पे क़त' करूँ इस सफ़र को मैं

माना बुरी ख़बर है प तेरी ख़बर तो है

सब्र-ओ-क़रार नज़्र करूँ नामा-बर को मैं

ये संग-ओ-ख़िश्त आह दिलाते हैं तेरी याद

रोता हूँ देख देख के दीवार-ओ-दर को मैं

है तेरी शक्ल या तिरी आवाज़ का ख़याल

करता हूँ इल्तिफ़ात यकायक जिधर को मैं

अफ़्सोस हाए हाए की आती नहीं सदा

पूछे तो क्या बताऊँ तिरे चारा-गर को मैं

क्या हो गया इसे कि तुझे देखती नहीं

जी चाहता है आग लगा दूँ नज़र को मैं

अच्छा जो तू ने गोशा-ए-मरक़द किया पसंद

अब अपने हक़ में गोर बनाऊँगा घर को मैं

तेरे सर-ए-अज़ीज़ की बालिश हो ख़ाक से

बालीन-ए-ग़म से अब न उठाऊँगा सर को मैं

देखी न थी बहार अभी तेरे शबाब की

भूला न था अभी तिरे अहद-ए-सिग़र को मैं

तक़दीर ही ने हाए न की कुछ मुसाइदत

क्या रोऊँ अब दुआ-ओ-दवा के असर को मैं

हुक्म-ए-ख़ुदा यही था कि बैठा किया करूँ

मातम में तेरे अश्क-फ़िशाँ चश्म-ए-तर को मैं

जुज़ दर्द-ओ-दाग़ तू ने न छोड़ा निशान हैफ़

रखूँगा मेहमान इन्हें 'उम्र भर को मैं

कर ने दो आह-ओ-नाला कि आख़िर रहूँगा बैठ

तस्लीम कर के हुक्म-ए-क़ज़ा-ओ-क़दर को मैं

क्या फ़िक्र-ए-आब-ओ-नान कि ग़म कह रहा है अब

मौजूद हूँ ज़ियाफ़त-ए-दिल और जिगर को मैं

तुझ को जवार-ए-रहमत-ए-हक़ में जगह मिले

माँगा करूँगा अब ये दु'आ हर सेहर को में

हब्स-ए-दवाम तो नहीं दुनिया कि मर रहूँ

काहे को घर ख़याल करूँ रहगुज़र को मैं

ख़ुद हम से भी ज़ियादा हो जो हम पे मेहरबाँ

वो जाम-ए-ज़हर दे तो न चखूँ शकर को मैं

वो जाने और उस की रज़ा जो पसंद हो

सब काम सौंपता हूँ उसी दाद-गर को मैं

होता न दिल में दर्द तो करता न हाए हाए

देता न तूल यूँ सुख़न-ए-मुख़्तसर को मैं

इस्माइल मेरठी
About the poet

इस्माइल मेरठी

View profile & all 63 Poems / Stories

More from इस्माइल मेरठी

  1. आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया - इस्माइल मेरठी

    आगाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया।

    12.4K reads
  2. तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनाया

    तारीफ़ उस ख़ुदा की जिस ने जहाँ बनायाकैसी ज़मीं बनाई क्या आसमाँ बनाया

    12.5K reads
  3. आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गया

    आग़ाज़-ए-इश्क़ उम्र का अंजाम हो गयानाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

    12.5K reads
  4. वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वही कारवाँ वही क़ाफ़िला तुम्हें याद हो कि न याद होवही मंज़िल और वही मरहला तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.5K reads
  5. कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहीं

    कभी तक़्सीर जिस ने की ही नहींहम से पूछो तो आदमी ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like