मेरा दर्द न जाने कोई - नज़्म

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

एक तरफ़ बेटी है मेरी

एक तरफ़ मिरी माँ

दोनों मुझ को अक़्ल बताती रहती हैं

बारी बारी सबक़ पढाती रहती हैं

दो नस्लों के बीच खड़ी

मैं ख़ुद पर हँसती रहती हूँ

अपनी गिर्हें आप ही कसती रहती हूँ

मेरे दोनों हाथ बंधे

मेरा दर्द न जाने कोई

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like