जो म'अबद में दिया जलाने आती थी

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

जो म'अबद में दिया जलाने आती थी

वो लड़की क्यूँ अँधियारों की नज़्र हुई

वो जिस ने अश्कों से हार नहीं मानी

किस ख़ामोशी से दरिया में डूब गई

रेत पे मेरे और तुम्हारे क़दमों की

इक तहरीर थी सो वो दरिया-बुर्द हुई

लफ़्ज़ों के शहज़ादे का रस्ता देखे

जंगल में रहने वाली भोली लड़की

तेरी मुख़्बिर तेरी ही हमराज़ कनीज़

मेरी दुश्मन मेरी एक सहेली थी

भूक ही पाले अपनी कोख में मेरी माँ

बाँझ दुआएँ मेहनत वाले हाथों की

वो घर जिस के ताक़ में दिया न था लेकिन

सेहन में एक कुंडारी रक्खी रहती थी

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ