अपनी आग को ज़िंदा रखना कितना मुश्किल है

इशरत आफ़रींइशरत आफ़रीं25 Dec 1956

1 min read · 12.4K reads

अपनी आग को ज़िंदा रखना कितना मुश्किल है

पत्थर बीच आईना रखना कितना मुश्किल है

कितना आसाँ है तस्वीर बनाना औरों की

ख़ुद को पस-ए-आईना रखना कितना मुश्किल है

आँगन से दहलीज़ तलक जब रिश्ता सदियों का

जोगी तुझ को ठहरा रखना कितना मुश्किल है

दोपहरों के ज़र्द किवाड़ों की ज़ंजीर से पूछ

यादों को आवारा रखना कितना मुश्किल है

चुल्लू में हो दर्द का दरिया ध्यान में उस के होंट

यूँ भी ख़ुद को प्यासा रखना कितना मुश्किल है

तुम ने म'अबद देखे होंगे ये आँगन है यहाँ

एक चराग़ भी जलता रखना कितना मुश्किल है

दासी जाने टूटे-फूटे गीतों का ये दान

समय के चरनों में ला रखना कितना मुश्किल है

इशरत आफ़रीं
About the poet

इशरत आफ़रीं

जन्म : 25 Dec 1956 | कराची, सिंध

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like