वक्त के दरिया में बहता जा रहा है आदमी - मोहम्मद इरशाद

इरशाद अज़ीज़इरशाद अज़ीज़21 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads


वक्त के दरिया मे बहता जा रहा है आदमी
जाने क्या क्या साथ लेता जा रहा है आदमी

आसमाँ पर हैं सितारे उस कदर हैं ख़्वाहिशें
हर कदम पर हाथ मलता जा रहा है आदमी

सौ बरस की उम्र तक जीने की ख़्वाहिश दिल में है
लम्हा-लम्हा क्यूँ मगर मरता जा रहा है आदमी

मंज़िलो की चाहतों में गुम हुआ क्यूँ इस तरह
सिर्फ ख़्वाबों में ही चलता जा रहा है आदमी

नस्ले आदम को कोई दुश्मन नहीं है दूसरा
ख़ुद से ही दुनिया में लड़ता जा रहा है आदमी

देख कर हैरत तुम्हें होती नहीं ‘इरशाद’ क्यूँ
रंग हर लम्हा बदलता जा रहा है आदमी
इरशाद अज़ीज़
About the poet

इरशाद अज़ीज़

View profile & all 23 Poems / Stories

More from इरशाद अज़ीज़

  1. ज़िन्दगी ख़ामोश कहाँ - मोहम्मद इरशाद

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  2. मन रो सरणाटो - इरशाद अज़ीज़

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  3. दुनिया में यूँ भी हमने गुज़ारी है ज़िन्दगी - मोहम्मद इरशाद

    दुनिया में यूँ भी हमने गुजारी है ज़िन्दगीअपनी कहाँ है जैसे उधारी है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  4. रोतों का तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल है - मोहम्मद इरशाद

    रोतों को तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल हैबिछड़ो को तुम मिलाओगे अच्छा ख़याल है

    12.4K reads
  5. आप भी मेरी तरह हर ग़म में मुस्कराइये - मोहम्मद इरशाद

    आप भी मेरी तरह हर गम में मुस्कराइयेइस तरह हर हाल में जीने का लुत्फ उठाइये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like