अब जा के जिन्दगी को समझने लगा हूँ मैं - मोहम्मद इरशाद

इरशाद अज़ीज़इरशाद अज़ीज़21 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads


अब जा के ज़िन्दगी को समझने लगा हूँ मैं
जब पेचोख़म में इसके उलझने लगा हूँ मैं

पहले ख़ुशी ही रास थी अब हूँ ग़मों में ख़ुश
उनका ख़याल है कि बदलने लगा हूँ मैं

एहसास मेरा आज भी ज़िन्दा है देखिये
तुम धूप में जले तो पिघलने लगा हूँ मैं

तेरी वजह से दुनिया मे मेरा भी है वजूद
किरदार से ही अपने निखरने लगा हूँ मैं

दुनिया के साथ चलके भटकता था रात-दिन
राहे-वफा पे चलके सँभलने लगा हूँ मैं

‘इरशाद’ मुझको आके ज़रा फिर से समेट ले
यूँ तिनका-तिनका देख बिखरने लगा हूँ मैं
इरशाद अज़ीज़
About the poet

इरशाद अज़ीज़

View profile & all 23 Poems / Stories

More from इरशाद अज़ीज़

  1. ज़िन्दगी ख़ामोश कहाँ - मोहम्मद इरशाद

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  2. मन रो सरणाटो - इरशाद अज़ीज़

    ज़वाले- शब् में किसी की सदा निकल आयेसितारा डूबे सितारा-नुमा निकल आये

    12.4K reads
  3. दुनिया में यूँ भी हमने गुज़ारी है ज़िन्दगी - मोहम्मद इरशाद

    दुनिया में यूँ भी हमने गुजारी है ज़िन्दगीअपनी कहाँ है जैसे उधारी है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  4. रोतों का तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल है - मोहम्मद इरशाद

    रोतों को तुम हँसाओगे अच्छा ख़याल हैबिछड़ो को तुम मिलाओगे अच्छा ख़याल है

    12.4K reads
  5. आप भी मेरी तरह हर ग़म में मुस्कराइये - मोहम्मद इरशाद

    आप भी मेरी तरह हर गम में मुस्कराइयेइस तरह हर हाल में जीने का लुत्फ उठाइये

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like