क्या मिला हम को तेरी यारी में

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.5K reads

क्या मिला हम को तेरी यारी में

रहे अब तक उमीद-वारी में

हाथ गहरा लगा कू-ए-क़ातिल

ज़ोर-ए-लज़्ज़त है ज़ख़्म-ए-कारी में

दिल जो बे-ख़ुद हुआ सबा लाई

किस की बू निगहत-ए-बहारी में

टुक उधर देख तू भला ऐ चश्म

फ़ाएदा ऐसी अश्क-बारी में

चट लगा देते हैं मिरे आँसू

सिल्क-ए-गौहर के आब-दारी में

रूठ कर उस से मैं जो कल भागा

ना-गहाँ दिल की बे-क़रारी में

आ लिया उस ने दौड़ कर मुझ को

ताक के ओछल एक क्यारी में

यूँ लगा कहने बस दिवाना न बन

पावँ रख अपना होशियारी में

कब तलक मैं भला रहूँ शब-ओ-रोज़

तेरी ऐसी मज़ाज-दारी में

है समाया हुआ जो लड़का-पन

आप की वज़्अ' प्यारी प्यारी में

अपनी बकरी का मुँह चिड़ाते वक़्त

क्या ख़ुश आती है ये तुम्हारी ''में''

बंदा-ए-बू-तुराब है 'इंशा'

शक नहीं उस की ख़ाकसारी में

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like