मैंने जो कहा- हूँ मैं तेरा आशिक़े शैदा-ऐ- कानेमलाहत - इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खांइंशा अल्लाह खां

4 min read · 12.4K reads

मैंने जो कहा- हूँ मैं तेरा आशिक़े शैदा-ऐ- कानेमलाहत[1] ।
फ़रमाने लगे हँसके सुनो और तमाशा- यह शक्ल, यह सूरत ?

आए जो मेरे घर में वह सब राहे करम से- मैं मूँद दी कुण्डी ।
मुँह फेर लगे कहने त‍आज्जुब से कि यह क्या- ऐ तेरी यह ताक़त ?

लूटा करें इस तरह मज़े ग़ैर हमेशा- टुक सोचो तो दिल में ।
तरसा करे हर वक़्त यह बन्दा ही तुम्हारा- अल्लाह की कुदरत ।।

दीवार-ए-चमन फाँद के पहुँचे जो हम उन तक- इक ताक की ओझल ।
तरसाँ[2] हो कर फ़रमाने लगे कूटके माथा- ऐ वाए फ़ज़ीहत !

शब महफ़िले होली में जो वारिद हुआ ज़ाहिद- रिन्दों ने लिपटकर ।
दाढ़ी को दिया उसकी लगा बज़रे फतूना- और बजने लगी गत ।।
इंशा अल्लाह खां
About the poet

इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खां

View profile & all 8 Poems / Stories

More from इंशा अल्लाह खां

  1. कमर बांधे हुए चलने पे यां सब यार बैठे हैं - इंशा अल्लाह खां

    कमर बांधे हुए चलने को याँ सब यार बैठे हैं ।बहोत आगे गए, बाक़ी जो हैं तैयार बैठे हैं ।।

    12.4K reads
  2. झूठा निकला करार तेरा - इंशा अल्लाह खां

    झूठा निकला क़रार तेराअब किसको है ऐतबार तेरा

    12.4K reads
  3. ज़ोफ आता है दिल को थाम तो लो - इंशा अल्लाह खां

    ज़ो’फ आता है दिल को थाम तो लोबोलियो मत मगर सलाम तो लो

    12.4K reads
  4. अच्छा जो ख़फा हमसे हो तुम ए सनम अच्छा - इंशा अल्लाह खां

    अच्छा जो खफा हम से हो तुम ऐ सनम अच्छालो हम भी न बोलेंगे खुदा की क़सम अच्छा

    12.4K reads
  5. छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनो - इंशा अल्लाह खां

    छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनोबात में तुम तो ख़फ़ा हो गये, लो और सुनो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like