झूठा निकला करार तेरा - इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खांइंशा अल्लाह खां

2 min read · 12.4K reads

झूठा निकला क़रार तेरा
अब किसको है ऐतबार तेरा

दिल में सौ लाख चुटकियाँ लीं
देखा बस हम ने प्यार तेरा

दम नाक में आ रहा था अपने
था रात ये इंतिज़ार तेरा

कर ज़बर जहाँ तलक़ तू चाहे
मेरा क्या, इख्तियार तेरा

लिपटूँ हूँ गले से आप अपने
समझूँ कि है किनार तेरा

“इंशा” से मत रूठ, खफा हो
है बंदा जानिसार तेरा
इंशा अल्लाह खां
About the poet

इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खां

View profile & all 8 Poems / Stories

More from इंशा अल्लाह खां

  1. कमर बांधे हुए चलने पे यां सब यार बैठे हैं - इंशा अल्लाह खां

    कमर बांधे हुए चलने को याँ सब यार बैठे हैं ।बहोत आगे गए, बाक़ी जो हैं तैयार बैठे हैं ।।

    12.4K reads
  2. ज़ोफ आता है दिल को थाम तो लो - इंशा अल्लाह खां

    ज़ो’फ आता है दिल को थाम तो लोबोलियो मत मगर सलाम तो लो

    12.4K reads
  3. अच्छा जो ख़फा हमसे हो तुम ए सनम अच्छा - इंशा अल्लाह खां

    अच्छा जो खफा हम से हो तुम ऐ सनम अच्छालो हम भी न बोलेंगे खुदा की क़सम अच्छा

    12.4K reads
  4. छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनो - इंशा अल्लाह खां

    छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनोबात में तुम तो ख़फ़ा हो गये, लो और सुनो

    12.4K reads
  5. यह जो महंत बैठे हैं - इंशा अल्लाह खां

    यह जो महंत बैठे हैं राधा के कुण्ड परअवतार बन कर गिरते हैं परियों के झुण्ड पर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like