छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनो - इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खांइंशा अल्लाह खां

3 min read · 12.4K reads

छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनो
बात में तुम तो ख़फ़ा हो गये, लो और सुनो

तुम कहोगे जिसे कुछ, क्यूँ न कहेगा तुम को
छोड़ देवेगा भला, देख तो लो, और सुनो

यही इंसाफ़ है कुछ सोचो तो अपने दिल में
तुम तो सौ कह लो, मेरी एक न सुनो और सुनो

आफ़रीं तुम पे, यही चाहिए शाबाश तुम्हें
देख रोता मुझे यूँ हँसने लगो और सुनो

बात मेरी नहीं सुनते जो अकेले मिल कर
ऐसे ही ढँग से सुनाऊँ के सुनो और सुनो
इंशा अल्लाह खां
About the poet

इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खां

View profile & all 8 Poems / Stories

More from इंशा अल्लाह खां

  1. कमर बांधे हुए चलने पे यां सब यार बैठे हैं - इंशा अल्लाह खां

    कमर बांधे हुए चलने को याँ सब यार बैठे हैं ।बहोत आगे गए, बाक़ी जो हैं तैयार बैठे हैं ।।

    12.4K reads
  2. झूठा निकला करार तेरा - इंशा अल्लाह खां

    झूठा निकला क़रार तेराअब किसको है ऐतबार तेरा

    12.4K reads
  3. ज़ोफ आता है दिल को थाम तो लो - इंशा अल्लाह खां

    ज़ो’फ आता है दिल को थाम तो लोबोलियो मत मगर सलाम तो लो

    12.4K reads
  4. अच्छा जो ख़फा हमसे हो तुम ए सनम अच्छा - इंशा अल्लाह खां

    अच्छा जो खफा हम से हो तुम ऐ सनम अच्छालो हम भी न बोलेंगे खुदा की क़सम अच्छा

    12.4K reads
  5. यह जो महंत बैठे हैं - इंशा अल्लाह खां

    यह जो महंत बैठे हैं राधा के कुण्ड परअवतार बन कर गिरते हैं परियों के झुण्ड पर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like