कमर बांधे हुए चलने पे यां सब यार बैठे हैं - इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खांइंशा अल्लाह खां

5 min read · 12.4K reads

कमर बांधे हुए चलने को याँ सब यार बैठे हैं ।
बहोत आगे गए, बाक़ी जो हैं तैयार बैठे हैं ।।

न छेड़ ए निक़हत-ए-बाद-ए-बहारी[1], राह लग अपनी ।
तुझे अटखेलियाँ सूझी हैं, हम बेज़ार बैठे हैं ।।

तसव्वुर[2] अर्श[3] पर है और सर है पा-ए-साक़ी पर ।
ग़र्ज़ कुछ और धुन में इस घड़ी मय-ख़्वार बैठे हैं ।।

बसाने नक़्शपाए रहरवाँ[4] कू-ए-तमन्ना[5] में ।
नहीं उठने की ताक़त, क्या करें? लाचार बैठे हैं ।।

यह अपनी चाल है उफ़तादगी[6] से इन दिनों पहरों तक ।
नज़र आया जहां पर साया-ए-दीवार बैठे हैं ।।

कहाँ सब्र-ओ-तहम्मुल[7]? आह! नंगोंनाम क्या शै है ।
मियाँ! रो-पीटकर इन सबको हम यकबार बैठे हैं ।।

नजीबों[8] का अजब कुछ हाल है इस दौर में यारो ।
जहाँ पूछो यही कहते हैं, हम बेकार बैठे हैं ।।

भला गर्दिश फ़लक की चैन देती है किसे इंशा !
ग़़नीमत है कि हम सूरत यहाँ दो-चार बैठे हैं ।।
इंशा अल्लाह खां
About the poet

इंशा अल्लाह खां

इंशा अल्लाह खां

View profile & all 8 Poems / Stories

More from इंशा अल्लाह खां

  1. झूठा निकला करार तेरा - इंशा अल्लाह खां

    झूठा निकला क़रार तेराअब किसको है ऐतबार तेरा

    12.4K reads
  2. ज़ोफ आता है दिल को थाम तो लो - इंशा अल्लाह खां

    ज़ो’फ आता है दिल को थाम तो लोबोलियो मत मगर सलाम तो लो

    12.4K reads
  3. अच्छा जो ख़फा हमसे हो तुम ए सनम अच्छा - इंशा अल्लाह खां

    अच्छा जो खफा हम से हो तुम ऐ सनम अच्छालो हम भी न बोलेंगे खुदा की क़सम अच्छा

    12.4K reads
  4. छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनो - इंशा अल्लाह खां

    छेड़ने का तो मज़ा तब है कहो और सुनोबात में तुम तो ख़फ़ा हो गये, लो और सुनो

    12.4K reads
  5. यह जो महंत बैठे हैं - इंशा अल्लाह खां

    यह जो महंत बैठे हैं राधा के कुण्ड परअवतार बन कर गिरते हैं परियों के झुण्ड पर

    12.4K reads