तिरे ख़याल का चर्चा तिरे ख़याल की बात

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

तिरे ख़याल का चर्चा तिरे ख़याल की बात

शब-ए-फ़िराक़ में पैहम रही विसाल की बात

तुम अपनी चारागरी को न फिर करो रुस्वा

हमारे हाल पे छोड़ो हमारे हाल की बात

कमाँ सी अबरू का आलम अजीब है देखो

फ़लक के चाँद से बेहतर है उस हिलाल की बात

यही फ़साना रहा है जुनूँ के सहरा में

कभी फ़िराक़ के क़िस्से कभी विसाल की बात

बहार आई तो खुल कर कहा है फूलों ने

ये किस ने छेड़ दी गुलशन में फिर जमाल की बात

तू अपने आप में तन्हा है मेरी नज़रों में

कहाँ से ढूँड के लाऊँ तिरे मिसाल की बात

बिना तलब के अता कर रहा है वो मुझ को

लबों पे मेरे न आए कभी सवाल की बात

इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

    आज फिर चाँद उस ने माँगा हैचाँद का दाग़ फिर छुपाना है

    12.4K reads
  2. अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

    अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहबअभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

    12.4K reads
  3. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  4. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  5. दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

    दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता हैदोस्ती का मेयार होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like