काश वो पहली मोहब्बत के ज़माने आते - इन्दिरा वर्मा

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

3 min read · 12.4K reads

काश वो पहली मोहब्बत के ज़माने आते
 चाँद से लोग मेरा चाँद सजाने आते

 रक़्स करती हुई फिर बाद-ए-बहाराँ आती
 फूल ले कर वो मुझे ख़ुद ही बुलाने आते

 उन की तहरीर में अल्फ़ाज़ वही सब होते
 यूँ भी होता के कभी ख़त भी पुराने आते

 उन के हाथों में कभी प्यार का परचम होता
 मेरे रूठे हुए जज़्बात मनाने आते

 बारिशों में वो धनक ऐसी निकलती अब के
 जिस से मौसम में वही रंग सुहाने आते

 वो बहारों का समाँ और वो गुल-पोश चमन
 ऐसे माहौल में वो दिल ही दुखाने आते

 हर तरफ़ देख रहे हैं मेरे हम-उम्र ख़याल
 राह तकती हुई आँखों को सुलाने आते
इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

    आज फिर चाँद उस ने माँगा हैचाँद का दाग़ फिर छुपाना है

    12.4K reads
  2. अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

    अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहबअभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

    12.4K reads
  3. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  4. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  5. दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

    दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता हैदोस्ती का मेयार होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी