नीरवता में - इंदिरा शर्मा

इंदिरा शर्माइंदिरा शर्मा24 Sept 1944

3 min read · 12.4K reads

मायावी रात का वह क्षण
वह अनुभूति
वह तारों का खिलखिलाना
फिर अनंत ब्रह्माण्ड की कालिमा में दूब जाना |
वह नित – नित नूतन चिर सत्य
जो केवल मैंने जाना
उस अद्भुत नीरवता में
तुम्हें पाना
फिर सहसा
टूटते तारे सा तुम्हारा खो जाना
दूर –
आकाश के पार अनचीन्हा , अनपहचाना |
पुन: मुझे
इंगित कर बुलाना
हौले से मुस्कुराना
मन के किसी कोने में चुपके से झाँक जाना
यही तो मैंने जीवन भर जाना |
मायावी रात का वह क्षण
वह अनुभूति
वह तारों का खिलखिलाना
रात्रि की निस्तब्धता
और मेरा गुनगुनाना
क्या तुमने पहचाना |
मायावी रात का वह क्षण
इंदिरा शर्मा
About the poet

इंदिरा शर्मा

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like