जब निकलती हूँ

इंदिरा संतइंदिरा संत4 Jan 1914 – 13 Jul 2000

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारे घर आने

जब निकलती हूँ

तब सूर्य

जल में केशर घोलता है,

और रचता है

झूलने वाला रंगीन पुल,

दरवाज़े के पास

मुझे रोककर

दिशाएँ

बालों में

बिजली के फूल गूँथती हैं,

रात

चाँदनी वाली साड़ी पहनाती है,

और चाँद

लगता है आँखों में काजल,

और सुबह-सुबह

सयानी ऊषा सहेली

ले आती पालकी।

इंदिरा संत
About the poet

इंदिरा संत

मराठी की सुपरिचित कवयित्री-कथाकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : इंदिरा संत जन्म : 04/01/1914 | पुणे, महाराष्ट्र निधन : 13/07/2000 | पुणे, महाराष्ट्र

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय