होंठ मासूम मुस्कुराने वाले
आँखें नटखट चमकने वाली
गूढ़ मधुर लहरियों का सतत मर्म खोजने वाली
गदराए हाथों से सहज गुवार फली तोड़ने वाली।
यह सब उसका सदा का प्रतीतिकर...
मन पर चढ़ीं बर्फ़ की परतों पर परतें
होठों की मुस्कुराहट में जमा हुआ संगमरमर
नज़र के हिमशील शोले
यह सब उसका कभी न प्रतीत होने वाला...
एक बार उस बड़वानल से मेरा आँचल भीगा
बहुत गहरे कलेजे तक जलता-जलता चला गया।








