क्या क़यामत है बुतों की बज़्म में जाने का हज़

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीनइनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

1 min read · 12.4K reads

क्या क़यामत है बुतों की बज़्म में जाने का हज़

हम को ख़िदमत का उन्हों को काम फ़रमाने का हज़

वस्ल में भी दर्द-मंदों को नहीं राहत नसीब

देख लीजे शम्अ' के मिलने से परवाने का हज़

इस तरफ़ गुल टूटता है उस तरफ़ बुलबुल का दिल

क्या रहा गुलचीं के हाथों बाग़ में जाने का हज़

जी निकलता है मिरा इस पर कि कब आएगा हाथ

यार के पाँव पे सर को रख के मर जाने का हज़

बूझता है ख़ूब कैफ़िय्यत नज़ारे की 'यक़ीं'

उस निगाह-ए-मस्त से लेता है मयख़ाने का हज़

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन
About the poet

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

View profile & all 62 Poems / Stories

More from इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

  1. बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करते - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करतेजो हम भी छूट जाते अब तो क्या दीवाना-पन करते

    12.4K reads
  2. चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता है - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता हैकभी आँखें भर आती हैं कभी जी डूब जाता है

    12.4K reads
  3. दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहीं - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहींइश्क़ फीका है अगर ज़ख़्म नमक-सूद नहीं

    12.4K reads
  4. हक मुझे बातिल आशना न करे - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    हक मुझे बातिल आशना न करेमैं बुतों से फिरूँ ख़ुदा न करे

    12.4K reads
  5. इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न था - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न थाजब हिना से तेरे पाँव को सरोकार न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like