दिल से लूंगा मैं काम रहबर का - इमाम बख़्श नासिख

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

4 min read · 12.4K reads

दिल से लूंगा मैं काम रहबर का
क्या पता चाहिए तेरे घर का

हाल लिखता हूं दीद-ए-तर का
मौज-ए-दरिया है तार मुस्तिर है

था जो यूसुफ़ख हुआ न वो भी अज़ीज़
क्या ब्रादर को ग़म ब्रादर का

मस्त कहते हैं जिसको अबर-ए-बहार
गोशा है मेरे दामन तर का

जब हुआ गौर में अज़ाब-ए-फ़शार
ध्यान आया किनार-ए-मादर का

यद-ए-बेज़ा से हाथ आई ये बात
हुस्न मुहताज कब है ज़ेवर का

फ़स्ल-ए-गुल में हो शौक़ से उरियां
वहशियों को हुक्म है पयम्बर का

उम्र-ए-जावेद छोड़ कर ली मौत
देखना हौसला सिकंदर का

नक़्श-ए-पा हो बजाए नक़्श-ए-जबीं
सर है मुश्ताक तेरी ठोकर का

वो सही क़द है मुझ से तलब-ए-दिल
सरो को शौक़ है सनोबर का

क्या है ‘नासिख़’ जवाब-ए-ख़त का जिक्र
न मिला एक पर कबूतर का
इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like