गो ये ग़म है कि वो हबीब नहीं

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

गो ये ग़म है कि वो हबीब नहीं

पर ख़ुशी है कोई रक़ीब नहीं

क्यूँ न हों तिफ़्ल-ए-अश्क आवारा

कि मोअल्लिम नहीं अदीब नहीं

कल तसव्वुर में आई जो शब-ए-गोर

शब-ए-फ़ुर्क़त से वो मुहीब नहीं

हैं सवारी के साथ फ़रियादी

कोई और आप का नक़ीब नहीं

मुद्दतों से हूँ जानता हूँ वतन

दश्त-ए-ग़ुर्बत में मैं ग़रीब नहीं

तुझ से ऐ दिल ख़ुदा तो है अक़रब

ग़म नहीं बुत अगर क़रीब नहीं

जान क्यूँ कर बचेगी फ़ुर्क़त में

हैं अदू सैकड़ों हबीब नहीं

ज़िंदगानी मरज़ है मौत शिफ़ा

जुज़ अजल कोई अब तबीब नहीं

जीते जी पाऊँ दोस्त का दीदार

'नासिख़' ऐसे मिरे नसीब नहीं

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम