शिकवा न रक़ीबों से न जानाँ से गिला है

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

शिकवा न रक़ीबों से न जानाँ से गिला है

मुझ को फ़क़त अपनी दिल-ए-नादाँ से गिला है

यूँ ख़ाक-बसर मुझ को न करना था जहाँ में

ऐ यार तिरी ज़ुल्फ़-ए-परेशाँ से गिला है

बीमार-ए-मोहब्बत की अयादत को न आए

क्या हिज्र दवा था मुझे दरमाँ से गिला है

आँसू जो न बहते तो मैं आँखों से न गिरता

मुझ को बहुत इस दीदा-ए-गिर्यां से गिला है

दम-भर नहीं लगती है पलक से पलक अपनी

गिनवाती है तारे शब-ए-हिज्राँ से गिला है

आए भी तो खाए न गिलौरी न मला इत्र

रोकी मिरी दावत मुझे मेहमाँ से गिला है

बख़िये की हवस रह गई अफ़गार दिलों को

हर ज़ख़्म को उस सोज़न-ए-मिज़्गाँ से गिला है

गुल-बू न कभी लाए शिकायत है सबा है

भेजा न कोई फूल गुलिस्ताँ से गिला है

नग़्मे न सुनाए कभी अहबाब-ए-क़फ़स को

गुलज़ार के मुर्ग़ान-ए-ख़ुश-अलहाँ से गिला है

रहने को ठिकाना नहीं मिलता कहीं उस को

मजनूँ को तिरे गोशा-ए-ज़िंदाँ से गिला है

सोया न कभी चाँदनी में साथ हमारे

हम को यही इस माह-ए-दरख़्शाँ से गिला है

रोका मुझे अग़्यार को जाने दिया घर में

शिकवा सग-ए-जानाँ से है दरबाँ से गिला है

इस से हुई फ़ुर्क़त न हुई इन में जुदाई

ऐ 'बहर' मुझे अपने तन-ओ-जाँ से गिला है

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़