गर्दिश-ए-चर्ख़ से क़याम नहीं

इमदाद अली बहरइमदाद अली बहर

1 min read · 12.4K reads

गर्दिश-ए-चर्ख़ से क़याम नहीं

सुब्ह घर में हूँ मैं तो शाम नहीं

कभी तो मुँह से बोलिए साहब

बे-दहन हो तो कुछ कलाम नहीं

जाँ-ब-लब हूँ फ़िराक़-ए-दिल-बर में

सुब्ह जीता रहा तो शाम नहीं

किस के ज़ुल्फ़ों के बाल बिखरे हैं

मेरे नब्ज़ों में इंतिज़ाम नहीं

रोज़-ओ-शब ज़िक्र-ए-ज़ुल्फ़-ओ-आरिज़ है

ये कहानी कभी तमाम नहीं

क्या रक़ीबों से मैं जिहाद करूँ

मेरे हमराह वो इमाम नहीं

तेरा दीवाना मर गया शायद

आज गलियों में अज़दहाम नहीं

हिज्र में ये शराब है तेज़ाब

हाथ पर आबला है जाम नहीं

क्या समझ कर ये नाज़ करते हैं

अमरदों का कोई ग़ुलाम नहीं

वलवले थे शबाब तक अपने

अब हमारी वो धूम-धाम नहीं

इस तरफ़ से हैं सज्दे पर सज्दे

उस तरफ़ से कभी सलाम नहीं

दिल को ले कर अलग हुए ऐसे

कि कभी तुम को हम से काम नहीं

मौज दरिया-ए-पाएमाली है

उस जफ़ाकार का ख़िराम नहीं

बोसा ले कर मज़ा मिला मुझ को

हंज़ल उस का ज़क़न है आम नहीं

किस के बल पर वो शोख़ है मग़रूर

ख़त-ए-शब-रंग फ़ौज-ए-शाम नहीं

'बहर' बहके हुए हैं अहल-ए-दिल

नश्शा-ए-आब-ए-ज़र मुदाम नहीं

इमदाद अली बहर
About the poet

इमदाद अली बहर

उपनाम : 'बहर' मूल नाम : शेख़ इमदाद अ’ली जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) बह्र, शेख़ इमदाद अ’ली(1810-1878)लखनऊ के बाशिंदे और लखनवी शाइ’री की पहचान, ‘नासिख़’, के शागिर्द। भाषा और छंद विघान के विद्वान थे। कुछ दिन…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम