आपसे जब सामना होने लगा - इकराम राजस्थानी

इकराम राजस्थानीइकराम राजस्थानी8 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads


आपसे जब सामना होने लगा,
ज़िन्दगी में क्या से क्या होने लगा।

चैन मिलता है तड़पने से हमें,
दर्द ही दिल की दवा होने लगा।

ज़िन्दगी की राह मुश्किल हो गई,
हर क़दम पर हादसा होने लगा।

दोस्तों से दोस्ती की बात पर,
फ़ासला दर फ़ासला होने लगा।

जो ग़जल में शेर बनकर के रहा,
काफ़ियों से वो ज़ुदा होने लगा।

जैसे हो तस्वीर इक दीवार पर,
आदमी अब क्या से क्या होने लगा।

ये तुम्हारी याद है या ज़ख्म है,
दर्द पहले से सिवा होने लगा।
इकराम राजस्थानी
About the poet

इकराम राजस्थानी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from इकराम राजस्थानी

  1. सुकून - इकराम राजस्थानी

    लोकमान की उपाधि से विभूषित इकराम राजस्थानी का नाम समस्त देश में जाना जाता पहचाना है। लोकगीतों के जादूगर हैं वो, चू़डी चढ़े लोकप्रिय गीतकार हैं। राजस्थानी गीतों के रिकार्डस और कैसट्स से लेकर फ़िल्मों के रूपहले पर्दे तक उनकी धूम है। इकराम राजस्थानी वो सौभाग्यशाली साहित्यकार हैं जिनके गीत उनके जीवन काल में ही लोक जीवन की धरोहर बन गए हैं। ईंजन की सीटी में म्हारो मन डोले, पल्लो लटकै और जीजा जोबनियो जलेबी भरी रसकी जैसे सार्थक और लोकप्रिय गीतों के रचयिता इकराम राजस्थानी अध्यात्म जगत् में भी अपनी गहरी पैठ रखते हैं और संसार में प्रथम बार पवित्र कुरान शरीफ़ को पद्यात्मक भावानुवाद प्रकाश पथ के रूप में प्रस्तुत करने का गौरव उन्हें प्राप्त है। हिन्दी साहित्य में भी उनका अपना एक स्थान है। वे सभी विधाओं में लिखते हैं और राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित और प्रसारित होते हैं।स्थाई पता- सुकून, डी-36, संजयनगर, हाउसिंग बोर्ड, शास्त्रीनगर, जयपुर-302016

    12.4K reads
  2. कैसी होगी तेरी रात परदेस में - इकराम राजस्थानी

    कैसी होगी तेरी रात परदेस में,चाँद पूछेगा हालात परदेस में।

    12.4K reads
  3. मोतियों की तरह चेहरा तेरा सच्चा लगता - इकराम राजस्थानी

    मोतियों की तरह चेहरा तेरा सच्चा लगता,हमको दुनिया में कोई और न अच्छा लगता।

    12.3K reads
  4. तेरे बिन ये पहला-दिन - इकराम राजस्थानी

    तेरे बिन ये पहला-दिन,सूना-सूना निकला दिन।

    12.3K reads
  5. ढूँढ़ता है आदमी सदियों से दुनिया में सुकून - इकराम राजस्थानी

    ढूंढ़ता है आदमी, सदियों से दुनिया, में सुकून।धूप में साया मिले, कमल जाये सहरा में सुकून।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like