सुख़न-ए-हक़ को फ़ज़ीलत नहीं मिलने वाली - इफ़्तिख़ार आरिफ़

इफ़्तिख़ार आरिफ़इफ़्तिख़ार आरिफ़21 Sept 1943

4 min read · 12.4K reads

सुख़न-ए-हक़ को फ़ज़ीलत नहीं मिलने वाली
सब्र पर दाद-ए-शुजाअत नहीं मिलने वाली

वक़्त-ए-मालूम की दहशत से लरज़ता हुआ दिल
डूबा जाता है के मोहलत नहीं मिलने वाली

ज़िंदगी नज़र गुज़ारी तो मिली चादर-ए-ख़ाक
उस से कम पर तो ये नेमत नहीं मिलने वाली

रास आने लगी दुनिया तो कहा दिल ने के जा
अब तुझे दर्द की दौलत नहीं मिलने वाली

हवस-ए-लुक़्मा-ए-तर खा गई लहजे का जलाल
अब किसी हर्फ़ को हुरमत नहीं मिलने वाली

घर से निकले हुए बेटों का मुक़द्दर मालूम
माँ के क़दमों में भी जन्नत नहीं मिलने वाली

ज़िंदगी भर की कमाई यही मिसरे दो-चार
इस कमाई पे तो इज़्ज़त नहीं मिलने वाली
इफ़्तिख़ार आरिफ़
About the poet

इफ़्तिख़ार आरिफ़

View profile & all 22 Poems / Stories

More from इफ़्तिख़ार आरिफ़

  1. अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम से - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम सेदिल नहीं होगा तो बैअत नहीं होगी हम से

    12.4K reads
  2. अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आया - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आयाके एक उम्र चले और घर नहीं आया

    12.3K reads
  3. अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोई - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोईनए सफ़र के लिए रास्ता न माँगे कोई

    12.4K reads
  4. दयार-ए-नूर में तीरा-शबों का साथी हो - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    दयार-ए-नूर में तिरा-शबों का साथी होकोई तो हो जो मेरी वहशतों का साथी हो

    12.4K reads
  5. हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थे - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थेहम अहल-ए-तज़बज़ुब किसी जानिब भी नहीं थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like