अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोई - इफ़्तिख़ार आरिफ़

इफ़्तिख़ार आरिफ़इफ़्तिख़ार आरिफ़21 Sept 1943

3 min read · 12.4K reads

अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोई
नए सफ़र के लिए रास्ता न माँगे कोई

बुलंद हाथों में ज़ंजीर डाल देते हैं
अजीब रस्म चली है दुआ न माँगे कोई

तमाम शहर मुकर्रम बस एक मुजरिम मैं
सो मेरे बाद मेरा ख़ूँ-बहा न माँगे कोई

कोई तो शहर-ए-तज़बज़ुब के साकिनों से कहे
न हो यक़ीन तो फिर मोजज़ा न माँगे कोई

अज़ाब-ए-गर्द-ए-ख़िज़ाँ भी न हो बहार भी आए
इस एहतियात से अज्र-ए-वफ़ा न माँगे कोई
इफ़्तिख़ार आरिफ़
About the poet

इफ़्तिख़ार आरिफ़

View profile & all 22 Poems / Stories

More from इफ़्तिख़ार आरिफ़

  1. अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम से - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम सेदिल नहीं होगा तो बैअत नहीं होगी हम से

    12.4K reads
  2. अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आया - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आयाके एक उम्र चले और घर नहीं आया

    12.3K reads
  3. दयार-ए-नूर में तीरा-शबों का साथी हो - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    दयार-ए-नूर में तिरा-शबों का साथी होकोई तो हो जो मेरी वहशतों का साथी हो

    12.4K reads
  4. हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थे - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थेहम अहल-ए-तज़बज़ुब किसी जानिब भी नहीं थे

    12.4K reads
  5. हरीम-ए-लफ़्ज़ में किस दर्जा बे-अदब निकला - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    हरीम-ए-लफ़्ज़ में किस दर्जा बे-अदब निकलाजिसे नजीब समझते थे कम-नसब निकला

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like