अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आया - इफ़्तिख़ार आरिफ़

इफ़्तिख़ार आरिफ़इफ़्तिख़ार आरिफ़21 Sept 1943

3 min read · 12.4K reads

अज़ाब ये भी किसी और पर नहीं आया
के एक उम्र चले और घर नहीं आया

इस एक ख़्वाब की हसरत में जल बुझीं आँखें
वो एक ख़्वाब के अब तक नज़र नहीं आया

करें तो किस से करें ना-रसाइयों का गिला
सफ़र तमाम हुआ हम-सफ़र नहीं आया

दिलों की बात बदन की ज़बाँ से कह देते
ये चाहते थे मगर दिल इधर नहीं आया

अजीब ही था मेरे दौर-ए-गुमरही का रफ़ीक़
बिछड़ गया तो कभी लौट कर नहीं आया

हरीम-ए-लफ़्ज़-ओ-मआनी से निस्बतें भी रहीं
मगर सलीक़ा-ए-अर्ज़-ए-हुनर नहीं आया
इफ़्तिख़ार आरिफ़
About the poet

इफ़्तिख़ार आरिफ़

View profile & all 22 Poems / Stories

More from इफ़्तिख़ार आरिफ़

  1. अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम से - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अब भी तौहीन-ए-इताअत नहीं होगी हम सेदिल नहीं होगा तो बैअत नहीं होगी हम से

    12.4K reads
  2. अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोई - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    अज़ाब-ए-वहशत-ए-जाँ का सिला न माँगे कोईनए सफ़र के लिए रास्ता न माँगे कोई

    12.4K reads
  3. दयार-ए-नूर में तीरा-शबों का साथी हो - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    दयार-ए-नूर में तिरा-शबों का साथी होकोई तो हो जो मेरी वहशतों का साथी हो

    12.4K reads
  4. हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थे - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    हामी भी न थे मुनकिर-ए-ग़ालिब भी नहीं थेहम अहल-ए-तज़बज़ुब किसी जानिब भी नहीं थे

    12.4K reads
  5. हरीम-ए-लफ़्ज़ में किस दर्जा बे-अदब निकला - इफ़्तिख़ार आरिफ़

    हरीम-ए-लफ़्ज़ में किस दर्जा बे-अदब निकलाजिसे नजीब समझते थे कम-नसब निकला

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like