रूह जिस्मों से बाहर भटकती रही

इफ़्फ़त ज़र्रींइफ़्फ़त ज़र्रीं10 Oct 1958

1 min read · 12.4K reads

रूह जिस्मों से बाहर भटकती रही

ज़ख़्मी यादों को आँचल से ढकती रही

मेरे हाथों में थीं गर्द की चादरें

ज़िंदगी थी के दामन झटकती रही

चाँदनी में हसीं ज़हर घुलता रहा

सर को मरमर पे नागिन पटकती रही

मैं घटाओं से ख़ुद को बचाती रही

तेग़ बिजली की सर पे लटकती रही

मेरे होंटों को कब मिल सकी बाँसुरी

साँस 'ज़र्रीं' लबों पे अटकती रही

इफ़्फ़त ज़र्रीं
About the poet

इफ़्फ़त ज़र्रीं

मूल नाम : Iffat Zarrin जन्म : 10 Oct 1958 | दिल्ली संबंधी : मुशीर झंझान्वी (पिता) LCCN : n89184764

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like